लोकप्रिय वेब ब्राउजर्स

आजकल दो ब्राउजर प्रोग्राम सभी जगह सबसे अधिक प्रचलित हैं—Microsoft internet Explorer तथा Netscale Nevigator. इन दोनों ब्राउजरों के अलावा अन्य महत्वपूर्ण वेब Browsers के बारे में यहाँ संक्षेप में बताया गया है —

Internet Explorer

यह अमेरिका की Microsoft Corporation नामक कम्पनी द्वारा वर्ष 1995 में विकसित किया गया तथा यह सभी विंडोज आधारित कंप्यूटरों पर पाया जाने वाला सबसे लोकप्रिय वेब ब्राउजर प्रोग्राम है। यह सबसे पहले वेब ब्राउजर मोजेक Mosaic पर आधारित है। इसमें कई संस्करण उपयोग में आ चुके हैं, परन्तु आजकल संस्करण 7.0ही सबसे अधिक पाया जाता है। इसे Microsoft Corporation की आधिकारिक वेबसाइट www.microsoft.com से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है, यद्यपि यह विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ अनिवार्यत: दिया जाता है।

Edge क्या है।

Edge ब्राउजर को Microsoft कम्पनी ने बनाया है। इसको 29 जुलाई 2015 को बनाया गया था। इसका लेटेस्ट वर्जन 40 है, और यह 11 अप्रैल, 2017 को रिलीज किया गया। इसके दो और भी Developer वर्जन हैं। यह (++ लैंग्वेज में लिखा गया है। यह वेब ब्राउजर ऑपरेटिंग सिस्टम Windows 10, Windows 10 Mobile,स्वास One आदि में सपोर्ट करता है। यह Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम में ही चलता है।

यह Internet Explorer की जगह इस्तेमाल होना शुरू हो गया है। इसमें आप अलग —अलग Tab भी Open कर सकते हैं। यह बहुत ही Light लेब ब्राउजर हैजो आपके कम्प्यूटर पर ज्यादा Load भी नहीं डालता है Internet Explorer हैवी वेब ब्राउजर होने की वजह से कम्प्यूटर को ज्यादा Hang करता था।

Chrome किसे कहते हैं।

google Chrome एक वेब ब्राउजर है, जिसकी मदद से इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के भंडार तक पहुंचा जा सकता हैं। यह सभी इंटरने उपभोक्ताओं के लिए मुक्त उपलब्ध है और इसका इस्तेमाल कंप्यूटर ,मोबाइल फोन , लैपटॉप, टैबलेट आदि डिवाइस पर आसानी से किया जा सकता है। Chrome ब्राउज़र दुनिया का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाला और लोकप्रिय ब्राउज़र है। साथ ही यह google के एक अन्य उत्पादन Chrome OS के लिए एक प्लेटफॉर्म का कार्य करता है। जिस पर वेब ऐप्स को चलाया जाता है।

जीgoogle Chrome ब्राउज़र को सबसे पहले सितंबर 2008 में केवल Microsoft Windows के लिए लॉन्च किया गया था Windows OS की सफलता के बाद इसे Mac,Linux,Android एवं iPhone Devices के लिए विकसित किया गया।आज Chrome ब्राउज़र का इस्तेमाल दुनिया भर की डिवाइसों में मुख्य ब्राउज़र के रूप में किया जा रहा है।

Mozilla Firefox क्या है

Mozilla Firefox Browser,Desktop User के बीच काफी लोकप्रिय ब्राउजर है। Mozilla FireFox Browser को हम Firefox के नाम से ज्यादा जानते हैं। इस ब्राउजर को Mozilla Foundation और इसकी सहायक कम्पनी Mozilla Corporation ने वर्ष 2002 में बनाया।Firefox एक Open Source Web Browser और Users Friendly भी है। Firefox को Windows, Linux,Android इस के लिए Develop किया गया है।Firefox Mobile Version में भी उपलब्ध है।Mozilla Firefox एक तेज गति का ब्राउजर है, सभी प्रकार के फॉन्ट को सपोर्ट करता है, कुछ दिन पहले इसका हिंदी वर्जन भी लॉन्च किया गया था। इस ब्राउजर है।को मोज़िल्ला www. mozilla.com से मुफ्त डाउनलोड किया जा सकता है।

Opera क्या है।

Opera भी काफी पुराना ब्राउजर है।Opera ब्राउजर को Opera Software द्वारा बनाया गया है।Opera को वर्ष 1995 में लॉन्च किया गया था। Opera ब्राउजर लगभग 40 से ज्यादा भाषाओं में उपलब्ध है।Opera braujar को विंडोज, Linux, Mac OS के लिए Develop किया गया है।Opera मोबाइल यूजर के बीच इसका Opera Mini ब्राउजर अधिक लोकप्रिय है।

एक्सप्लोरिंग द इन्टरनेट

ऑनलाइन क्या कर सकते हैं इसकी कोई सीमा नहीं है।इंटरनेट इनफॉरमेशन को जल्दी से ढूंढना, दुनिया भर के लोगो के साथ संवाद करना, अपने वित्त का प्रबंधन करना घर से खरीदारी करना ,संगीत सुनाना ,वीडियो,दिखाना, और बहुत कुछ करना संभव बनाता है। आज अरबों ऑनलाइन वेबसाइट के साथ,इंटरनेट पर बहुत सारी जानकारी है। सर्च इंजन इजन इस जानकारी को खोजने में आसान बनाते हैं। आपको बस एक या अधिक कीवर्ड टाइप करना है, और सर्च इंजन संबंधित वेबसाइटों की तलाश करेगा। उदाहरण के लिए, मान ले कि आप जूते की एक नई जोड़ी की तलाश कर रहे हैं। आप विभिन्न प्रकार के जूते के बारे में जानने के लिए एक सर्च इंजन का उपयोग कर सकते हैं, पासक के जूते की दुकान से दिया—निर्देश प्राप्त कर सकते हैं, या यह भी पता लगा सकते हैं कि उन्हें ऑनलाइन कहा खरीदना है।

इंटरनेट कम्प्यूटर नेटवर्क का एक विश्वव्यापी संगठन है।जब कोई इन्टरनेट पर होता है, तो एक व्यक्ति उस समूह का हिस्सा बन जाता है जो अपने विचारों और सुचनाओं के आदान -प्रदान के लिए कम्प्यूटर का उपयोग करते हैं। हम अपने दैनिक जीवन में नियमित रूप से इन्टरनेट का उपयोग करते विचारों और सुचनाओं के आदान – प्रदान के क्षेत्र में दुनिया भर में एक क्रांति पैदा की है। यह दुनिया भर में सूचना का राजमार्ग बनाता है। और लगभग सभी देशों को कवर करता है। यह उपलब्ध, खुला, तेल, आसान, सस्ता और बहुआयामी है।

दैनिक जीवन के सभी क्षेत्रों से इन्टरनेट जुड़ा हुआ है —

  • इन्टरनेट के माध्यम से व्यवसायी अपने व्यवसाय को बहुत तेजी से बढ़ा सकते हैं तथा अपने उत्पादों को ऑनलाइन बेच सकते हैं।
  • आज हम विभिन्न सरकारी व प्राइवेट नौकरियों के लिए इण्टरनेट से आवेदन कर सकते हैं।
  • विद्यार्थियो को इण्टरनेट द्वारा उनकी अपेक्षित जानकारी प्राप्त हो सकती है।
  • इण्टरनेट द्वारा हम ऑनलाइन समाचार पढ़ सकते हैं और हमारे आस— पास अथवा देश में क्या हो रहा है इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • हम ई-कॉमर्स वेबसाइट से दैनिक उपयोग की वस्तुएं खरीद सकते हैं

वेब सर्फिंग

ब्राउजर में हाइपरलिक्स का उपयोग कर के एक वेब पेज से दूसरे वेब पेज पर जाकर इन्टरनेट ब्राउजर करने के कार्य को वैकल्पिक रुप से वेब सर्फिंग के रूप में जाना जाता है। सर्फिंग शब्द पहली बार मार्क मैकहिल द्वारा उपयोग में लाया गया था। इण्टरनेट पर सर्फ करने के लिए आपके पास एक ब्राउजर होना चाहिए और साथ ही एक सक्रिय इण्टरनेट कनेक्शन भी होना चाहिए। ऑनलाइन एकत्रीकरण सेवाएं आपको इण्टरनेट पर संपर्क करने की सुविधा प्रदान करती है। इसके अलावा आप किसी भी खोज के लिए google जैसे सर्च इंजन का उपयोग कर सकते हैं।

इण्टरनेट सर्फिंग में मुख्यतः शामिल है।

Step 1: एक इण्टरनेट ब्राउज़र शुरू करना।

Step 2: लोकेशन बॉक्स या वेब ब्राउज़र के एड्रेस क्षेत्र में एक वेब पेज का पता टाइप करना।

Step 3: ब्राउज़र टूलबार; जैसे—बैंक, फॉरवर्ड, होम पर कॉमन बटन की पहचान और उपयोग करना

Step 4: वेब पेजेस के बीच नेवीगेशन या आगे बढ़ाना

लोकप्रिय सर्च इंजन

वेब पर कई सर्च इंजन उपलब्ध है। अधिकांश सर्च इंजन की वार्ड को खोजने के अलावा वेबसाइड रिव्यू और होमपेज सेवाएं प्रदान करते हैं। कुछ लोकप्रिय सर्च इंजन निम्न प्रकार है—

Google क्या है।

Google सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन है। पूरी दुनिया की इनफॉरमेशन को आसानी से सर्च करने के लिए सेवाएं प्रदान करता है। Google सर्च इंजन कुछ मिनटों में सम्बंधित सर्च परिणाम प्रदान करता है।

Google वेबसाइट पर इनफॉरमेशन सर्च करने के लिए—

  • www.google.com वेब साइड को खोले।
  • आपकी आवश्यक इनफॉरमेशन को अच्छी तरह बताने वाले एक या एक से अधिक सर्च शब्दों को सर्च बॉक्स में टाइप करें
  • फिर intar key दवाएं या google सर्च बटन पर क्लिक करें
  • google आपके सर्च शब्दों से सम्बंधित वेब पैसों की एक लिस्ट देता है
  • एक सर्च इंजन लगातार स्पाइडर भेजता है, जो सर्वर के होमपेज पर स्टार्ट होता है और सभी ललिंक्स को स्टेप–बाई–स्टेप खोज

YAHOO

YAHOO भी बहुत लोकप्रिय सर्च इंजन है। यह मुख्यत: डायरेक्ट्रियों के आधार पर सूचनाएं खोजाता है। इसमें वेबसाईटो को अनेक श्रेणियों में सूचीबद्ध किया गया है। आप इस सूची को ब्राउज करके अपने इच्छित विषय पर वेबसाईटो को देख सकते हैं। वैसे इसमें की – वर्ड द्वारा भी इण्टरनेट पर सूचनाओं को खोजा जा सकता है। इसका यूआरएल http:// www.yahoo.com /हैं। सर्च इंजन होने के साथ साथ यह एक प्रमुख वेबपोर्टल भी है।

Hotbot क्या है।

यह एक ऐसा सर्च इंजन। जिसमें आप तीन भिन्न-भिन्न तकनीको या सर्च इंजनो का उपयोग कर के अपनी इच्छित सामग्री को खोज सकते हैं। इसका यूआराएल http://www.hotbot.com/हैं।

dogpile

यह भी एक अच्छा सर्च इंजन है. जिसमें कई सर्च इंजनो का समावेश किया गया है। इसका उपयोग कर के आप अपनी इच्छित सामग्री को खोज सकते है। इसका यूआराएल http://www.altavist.com/है।

sltavista

यह भी एक प्रमुख सर्च इंजन है , इसका विकास अमेरिका की डिजिटल इलेक्ट्रानिक्स कॉरपोरेशन नामक कंपनी द्वारा किया गया। इसमें आप देशों और भाषाओं के आधार पर भी अपनी इच्छित वेबसाइटो या सामग्री को खोज सकते है। इसका यूआरएल http://www.altvista.com/है।

Leave a Comment